Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रोटरी क्लब धनबाद नॉर्थ का प्रतिस्थापन समारोह संपन्न, बीसी ठाकुर अध्यक्ष और दीपक केसरी सचिव बने

रोटरी क्लब धनबाद नॉर्थ का प्रतिस्थापन समारोह संपन्न, बीसी ठाकुर अध्यक्ष और दीपक केसरी सचिव बने

Dhanbad news :  रोटरी क्लब, धनबाद नार्थ का प्रतिस्थापन समारोह शनिवार की रात सेवेनटीन डिग्री होटल के सभागार में सम्पन्न हुआ।  इस अवसर पर पूर्व जिलापाल 2010-2011 महेश केजरीवाल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलापाल 2020-2021 राजन गंडोत्रा तथा सहायक जिलापाल 2024-2025 राजीव गोयल उपस्थित थे। विशेष आमंत्रित अतिथियों में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद मिडटाउन, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेन्ट्रल तथा रोटरी क्लब ऑफ धनबाद साउथ के अध्यक्ष तथा सचिव भी उपस्थित थे।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा 2023-24 के अध्यक्ष डाॅ एस के झा प्रभार 2024-25 के नवनिर्वाचत अध्यक्ष बी सी ठाकुर को सौंपा गया , वहीं 2023-2024 के सचिव ने अपना प्रभार 2024-2025 दीपक केशरी को सुपुर्द किया।

पूर्व अध्यक्ष ने दी क्लब के कार्यों की जानकारी 

मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ एस के झा ने वर्ष 2023-24 में कल्ब द्वारा किये गये कार्यों की भी जानकारी दी तथा 2024-25 के अध्यक्ष बी सी ठाकुर ने चालू वर्ष का रोड मैप प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण डाॅ यू एस प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन डाॅ के विश्वास ने किया।  समारोह में डाॅ मेजर चंदन, डाॅ एस एन मेहता, डाॅ एम के झा, डाॅ महेश प्रसाद, डाॅ निलेश, डाॅ संजय कुमार, आनन्द सागर गुप्ता, डाॅ दीपक प्रकाश, अजीत कुमार, अनिल शर्मा के अलावे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।  इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्यों को रोटरी का शपथ ग्रहण कराया गया।  अतिथियों का स्वागत सुश्री श्रेयसी एवं उनके सहयोगियों द्वारा स्वागत एवं भाव नृत्य द्वारा किया गया।  मंच संचालन कुन्दन मुखर्जी ने किया।

Share this:

Latest Updates