Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने देखी ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म, हो गए गदगद, कहा…

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने देखी ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म, हो गए गदगद, कहा…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत आजकल फिल्म भी देखने लगे हैं। पता नहीं 2014 के पहले वह देखते थे या नहीं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म भी उन्होंने देखी है या नहीं, यह पता नहीं, पर 3 जून को उन्होंने दिल्ली में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ देखी। फिल्म देखकर गदगद हो गए और इसके बाद उन्होंने इसकी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा- यह तथ्यों पर आधारित फिल्म है। ये जो संदेश देती है, उसकी आज देश को जरूरत है। अब तक हम दूसरों द्वारा लिखा हुआ इतिहास पढ़ते आए थे। अब हम भारतीय नजरिये से अपने इतिहास की तरफ देख रहे हैं।

अपने हृदय से समझ रहे अपना इतिहास

भागवत ने कहा- पृथ्वीराज चौहान, मोहम्मद गोरी, मत चूको चौहान यह सब हम पहले भी पढ़ चुके हैं, लेकिन ये सब किसी और ने लिखा था। भारत की भाषा में भारत में लिखा हुआ, जो चित्रित किया गया है, वो आज हमने पहली बार हम देख रहे हैं। हमारे इतिहास को हम अपनी नजर से अपने हृदय से समझ रहे हैं। इसे समझने का मौका देशवासियों को मिलेगा तो निश्चित ही इसका परिणाम देश के भविष्य के लिए अच्छा होगा। भारतवासी सब एक होकर भारत के सम्मान की रक्षा करने में उस प्रकार से पराक्रमी होंगे, जिस प्रकार से पराक्रमी लोगों को इस फिल्म में दिखाया गया है।

इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती : अखिलेश यादव

गौरतलब है कि योगी सरकार के मूवी स्क्रीनिंग में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा था- ऐतिहासिक फिल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि UP की वर्तमान हालत भी देखें। इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती।

Share this:

Latest Updates