Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के लोहरदगा में स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, रांची आने के बाद…

झारखंड के लोहरदगा में स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, रांची आने के बाद…

रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) सरसंघचालक मोहन भागवत आजकल देश के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर स्वयंसेवकों से संवाद कर रहे हैं। इस कड़ी में अब उनका झारखंड आगमन हुआ है। जानकारी मिल रही है कि वह लोहरदगा में अगले 3 दिनों तक स्वयंसेवकों से शिक्षा वर्ग कार्यक्रम में संवाद करेंगे और प्रशिक्षित करेंगे।

कल पहुंचे थे रांची

कल मोहन भागवत झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तपस्विनी एक्सप्रेस से दिन में 12 बजे उनका आगमन हटिया रेलवे स्टेशन पर हुआ। संघ के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। उनके आगमन से पहले ही हटिया स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि स्टेशन पर उपस्थित पत्रकारों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो वे सफल नहीं हो सके, क्योंकि तुरंत मोहन भागवत कार में बैठकर सिंह मोड़ स्थित संघ के एक स्थानीय अधिकारी के घर चले गए। वहीं दोपहर का भोजन करने के बाद करीब 2:00 बजे वह लोहरदगा के लिए रवाना हुए।

संघ शिक्षा वर्ग कार्यक्रम में होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि संघ शिक्षा वर्ग में सम्मिलित होने के लिए वह लोहरदगा गए हैं। कल शाम को संघ प्रमुख लोहरदगा स्थित शीला अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में होने वाले संघ शिक्षा वर्ग में शामिल हुए। संघ के प्रथम और द्वितीय वर्ष पूरा करने वाले स्वयंसेवकों से संघ प्रमुख संवाद करेंगे। लोहरदगा से 19 मई को रवाना होंगे। रांची आने के बाद सेवा विमान से वह मुंबई जाएंगे।

Share this:

Latest Updates