Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में मचा बवाल, बीसीए के ओएसडी पर जानलेवा हमला 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में मचा बवाल, बीसीए के ओएसडी पर जानलेवा हमला 

Ruckus in Bihar Cricket Association, deadly attack on OSD of BCA, Patna news, Bihar news : यहां के मोइनुल हक स्टेडियम में टीम को इंट्री नहीं मिलने पर बवाल मच गया है। इस दौरान बीसीए के ओएसडी पर लानलेवा हमला करके उनका सिर फोड़ने के समाचार मिले हैं। इस तरह से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) का विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है। इसका सबूत बिहार-मुंबई रणजी मुकाबले के पहले दिन देखने को मिला जब यह विवाद खुलकर सामने आ गया। एक तरफ जहां बिहार और मुंबई की टीम मैदान में खेल रही थी। 

हमले में ओसडी का सिर फोड़ दिया

वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम के बाहर बीसीए के ओएसडी पर जानलेवा हमला हो गया। हमले में ओसडी का सिर फोड़ दिया गया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने इस हमले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दोषी व्यक्ति की पहचान कर उनके ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि वे दोबारा ऐसी घटना को अंजाम देने के बारे सोचें भी नहीं। दरअसल मैच शुरू होने के एक दिन पहले बीसीए की तरफ से दो टीमों का ऐलान किया गया। एक बीसीए अध्यक्ष की तरफ से वहीं दूसरी बर्खास्त सचिव की तरफ टीम की लिस्ट जारी की गयी थी।

Share this:

Latest Updates