Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रसेल वाइपर ने काटा तो उसे पकड़कर पहुंच गया अस्पताल, इसके बाद…

रसेल वाइपर ने काटा तो उसे पकड़कर पहुंच गया अस्पताल, इसके बाद…

Bhagalpur news : बिहार के भागलपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज सह अस्पताल के वार्ड में मंगलवार की रात 48 वर्षीय प्रकाश मंडल एक रसेल वाइपर सांप को पकड़े हुए उपचार कराने पहुंच गए। प्रकाश के साथ उनके स्वजन भी थे। इसे देखकर अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सब इधर-उधर भागने लगे।

सांप हाथ में काट लिया था

स्वजन ने बताया कि शाम को प्रकाश घर में लेटे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें हाथ में काट लिया। लाइट जलाकर देखा तो सांप भाग रहा था। इसके बाद प्रकाश ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सांप को लेकर सीधे अस्पताल आए। वहां प्रकाश के हाथ में लंबा सांप देख अस्पताल के कर्मचारी परेशान हो गए। किसी तरह से प्रकाश को वार्ड के अंदर ले जाया गया।

मरीज स्वस्थ, मर गया सांप

बताया गया कि डाक्टर ने सांप को देखने के बाद प्रकाश को इंजेक्शन दिया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। वहीं सांप को ज्यादा देर तक दबाकर रखने के कारण उसकी मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates