Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA- UKRAINE WAR : रूस ने यूक्रेन को दिया सरेंडर करने का मौका, इधर अमेरिका- बोला हम यूक्रेन को और हथियार देने को तैयार 

RUSSIA- UKRAINE WAR : रूस ने यूक्रेन को दिया सरेंडर करने का मौका, इधर अमेरिका- बोला हम यूक्रेन को और हथियार देने को तैयार 

रूस- यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 56 दिन हो चुके हैं। दोनों देश एक -दूसरे को लगातार चुनौती दे रहे हैं। लगातार आक्रामक हो रहे रूस ने यूक्रेन को हथियार डालने का एक मौका देते हुए आगे की कार्रवाई रोकने का भरोसा भी दिया है। हालांकि अमेरिका ने यूक्रेन को और अधिक हथियार व सैन्य सहायता देने की बात कही है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूसी सेना लगातार आक्रामक व हमलावर हो रही है। यूक्रेनी सेना को अमेरिका व अन्य कई देश मदद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अमेरिका इस युद्ध को रोकने की ऊपरी कोशिश तो कर रहा है किन्तु रूस के न रुकने के कारण यूक्रेन के साथ भी खड़ा है। अब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन को एक और सैन्य सहायता पैकेज उपलब्ध कराने की बात कही है। इसमें तमाम आधुनिक हथियार भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि अमेरिका ऐसा दुनिया में रूस के वर्चस्व को कम करने के लिए कर रहा है।

 रूस ने यूक्रेन के सैनिकों के लिए गलियारा खोला

इस बीच रूस ने यूक्रेनी सैनिकों को हथियार डालने का मौका देने की बात कही है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस ने यूक्रेन के सैनिकों के लिए एक सुरक्षित गलियारा खोल दिया है। जो सैनिक हथियार डालना चाहते हैं, वे आत्मसमर्पण कर सकते हैं। वादा किया गया है कि यदि यूक्रेन के सैनिक आत्मसमर्पण करेंगे, तो रूस की सेना आगे की कार्रवाई नहीं करेगी। वैसे माना जा रहा है कि यूक्रेन आत्मसमर्पण के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा। यूक्रेन पहले ही रूस को हराने के लिए हर संभव युद्ध का एलान कर चुका है।

Share this:

Latest Updates