Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR,52th.Day : रूस ने अमेरिका को चेताया, यूक्रेन को हथियार देना बंद करें,नहीं तो जोखिम…

RUSSIA-UKRAINE WAR,52th.Day : रूस ने अमेरिका को चेताया, यूक्रेन को हथियार देना बंद करें,नहीं तो जोखिम…

Russia (रूस) और Ukraine (यूक्रेन) के बीच जंग 16 April को 52 वें दिन में प्रवेश कर चुका है। रूस की आक्रामकता जारी है और अब वह यूक्रेन को सैन्य मदद देने वाले दुनिया के एक सुपर पावर अमेरिका को गंभीर जोखिम भुगतने की चेतावनी भी दे रहा है। इंटरनेशनल मीडिया से आ रही खबरों के अनुसार रूस ने साफ कहा है कि अमेरिका यूक्रेन को सैन्य मदद देना बंद करे नहीं तो उसे बड़े जोखिम का सामना करना पड़ सकता है, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं होगा। अमेरिका ने भी इस पर पलटवार करते हुए जवाब दिया है कि ऐसा कभी नहीं हो सकता है। वह यूक्रेन को मदद देना जारी रखेगा। 

समर्थन देने से कोई नहीं रोक सकता

इस मसले पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका को यूक्रेन का समर्थन जारी रखने से कोई भी नहीं रोक सकता। नेड ने कहा कि रूस को यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन से आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 800 मिलियन डॉलर (करीब 6,089 करोड़ रुपए) के मिलिट्री सहायता को मंजूरी दी है। इस सैन्य सहायता की पहली खेप अगले 24 घंटों में यूक्रेन पहुंचने वाली है, जिसमें 11 हेलिकॉप्टर, 18 हॉवित्जर तोप और 300 स्विचब्लेड ड्रोन शामिल हैं।

जंग संबंधित कुछ इंपॉर्टेंट अपडेट्स 

1- 16 April को खार्किव में हुए रूसी हमले में अब तक 10 लोगों के मौत की खबर है। इनमें 7 महीने का एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, 35 लोग घायल हुए हैं।

2- दक्षिणी यूक्रेन के मायकोलाइव शहर में शुक्रवार को रूस ने हमले किए। रिहायशी इमारतों पर हुए हमले में 5 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हुई है। वहीं, 15 घायल हुए हैं।

3- IMF (इंटरनेशनल मॉनिटकी फंड) की मैनेजिंग डॉयरेक्ट क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने शुक्रवार को कहा कि हम बड़े पैमाने पर यूक्रेन में रिकंस्ट्रक्शन की की तैयारी कर रहे हैं। IMF यूक्रेन की मदद को लेकर इमरजेंसी फंड को पहले ही बढ़ाकर 1.4 बिलियन डॉलर कर चुका है।

4- रूसी सेना ने चेर्निहीव में यूक्रेनी सैनिकों पर शुकवार रात फिर से गोलाबारी की। इससे पहले शुक्रवार सुबह, रूसी सैनिकों ने रूसी सीमा के पास यहां के सेनकिवका गांव पर गोलाबारी की थी।

5- जर्मनी ने 15 April को कहा कि वह यूक्रेन को सैन्य सहायता में एक बिलियन यूरो देने की योजना बना रहा है। यूक्रेन बर्लिन से बड़े हथियार नहीं मिलने की शिकायत कर चुका है।

Share this:

Latest Updates