Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Russia- Ukraine 20th day of war : राजधानी कीव में लगा कर्फ्यू, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसान पर अब रूस का कब्जा

Russia- Ukraine 20th day of war : राजधानी कीव में लगा कर्फ्यू,  यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसान पर अब रूस का कब्जा

रुस ने यूक्रेन पर हमले के बीसवें दिन यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसान पर कब्जा जमा लिया है। यह दावा रूस की ओर से किया गया है। इस शहर को फतह करने के बाद रूस ने अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला तेज कर दिया गया है। गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए यूक्रेन ने भी कीव में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। गत 20 दिनों से चल रही इस लड़ाई में रूसी सेना एक साथ कई शहरों पर हमले की रणनीति बना रही है।

वार्ता के बावजूद रूसी सेना के तेवर में नरमी नहीं

दोनों देशों के बीच चल रही वार्ता और अंतरराष्ट्रीय दबावों के बाद भी रूसी सेना के तेवर कमजोर नहीं पड़ रहे हैं। युद्ध के बीसवें दिन रूस की ओर से दावा किया गया है कि उसने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसान को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है। कब्जे की पुष्टि करते हुए रूसी रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रतिनिधि मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के सैनिकों ने भी यूक्रेनी रक्षा सैनिकों से लोहा लिया और पेंटेलेमोनोव्का पर नियंत्रण कर लिया।

नागरिकों को केवल बंकरों में जाने की अनुमति

खेरासन के बाद रूस के निशाने पर यूक्रेन की राजधानी कीव है। कीव पर रूसी हमले की रफ्तार बढ़ते देख, वहां फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू 15 मार्च को रात आठ बजे से 17 मार्च को सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि नागरिकों को बम धमाके से बचने के लिए सिर्फ बंकरों में जाने की अनुमति होगी। इस बीच लुहांस्क ओब्लास्ट के गवर्नर की ओर से कहा किया गया है कि रूसी सेना के हमलों में तीन स्कूल व एक अस्पताल पूरी तरह से नष्ट हो गए। हमलों में चार लोगों की मौत भी हो गई।

Share this:

Latest Updates