Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Russia- Ukraine tension: यूक्रेन के एक सैनिक की गई जान, 6 घायल, अमेरिका के बाद जापान ने भी रूस पर लगाया प्रतिबंध

Russia- Ukraine tension: यूक्रेन के एक सैनिक की गई जान, 6 घायल, अमेरिका के बाद जापान ने भी रूस पर लगाया प्रतिबंध

रूस समर्थक अलगाववादियों की पिछले 24 घंटों में पूर्वी यूक्रेन में की गई गोलाबारी में यूक्रेन की एक सैनिक की जान चली गई। वहीं 6 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस आशय की पुष्टि रेल की सेना ने बुधवार को की। रूस और यूक्रेन के बीच इस समय संघर्ष विराम उल्लंघन उच्च स्तर पर है। वहीं रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन के दो प्रांतों को स्वतंत्र देशों की मान्यता देने के बाद कई पश्चिमी देशों अमेरिका के बाद अब जापान ने भी रूस पर प्रतिबंध लगा दिया है। सेना ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उसने एक दिन पहले 84 की तुलना में पिछले 24 घंटों में अलगाववादियों द्वारा गोलाबारी की 96 घटनाएं दर्ज की हैं। इसमें कहा गया कि अलगाववादी ताकतों ने भारी तोपखाने, मोर्टार और ग्रेड रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल किया।

रूस पर हिंसा भड़काने का लगाया आरोप

यूक्रेन ने रूस पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने इसका इस्तेमाल पूर्वी यूक्रेन को औपचारिक रूप से स्वतंत्र रूप से मान्यता देने और अपने सैनिकों को इस क्षेत्र में स्थानांतरित करने के बहाने के रूप में किया, जिससे एक संकट पैदा हो गया कि पश्चिम के डर से एक बड़ा युद्ध शुरू हो सकता है।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को कहा कि हमारी सरकार जापान में रूस के सरकारी बांड को जारी करने और वितरण पर बैन लगाएगी।
किशिदा ने ये भी कहा कि जापान दो यूक्रेनी विद्रोही क्षेत्रों से जुड़े लोगों को वीजा जारी करना भी निलंबित कर देगा। इसके अलावा जापान में उनकी संपत्ति को फ्रीज किया जाएगा और दोनों क्षेत्रों के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

Share this:

Latest Updates