Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Russia- Ukraine war : अमेरिका की चेतावनी से ठिठके चीन के कदम, बोला- यूक्रेन मामले पर है निष्पक्ष नजरिया, नहीं करेंगे रूस की सहायता

Russia- Ukraine war : अमेरिका की चेतावनी से ठिठके चीन के कदम, बोला- यूक्रेन मामले पर है निष्पक्ष नजरिया, नहीं करेंगे रूस की सहायता

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 21 दिनों से भीषण युद्ध जारी है। इस युद्ध में रूस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि युद्ध के कारण रूस के सैन्य साजो सामान कम पड़ने लगे हैं। रूस में चाइना से सैन्य साजो सामान के लिए चीन से मदद मांगी थी। जैसे ही यह खबर अमेरिका को पता चला तो उसने रूस की मदद करने पर चीन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे डाली थी। अमेरिकी चेतावनी के बाद चीन के कदम भी थक गए हैं। चीन में यूक्रेन रूस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह यूक्रेन मामले में निष्पक्ष और तटस्थ है। ‌ वह रूस को सैन्य साजो सामान की मदद नहीं करेगा। चीन में कहां है कि अमेरिका उन रिपोर्टों पर गलत सूचना फैला रहा है, जिसमें बताया गया है कि बीजिंग ने सैन्य आपूर्ति के लिए रूसी अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। बीजिंग ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की आलोचना करने से इन्कार कर दिया है, यही नहीं बीजिंग इस संघर्ष को ‘युद्ध’ के रूप में संदर्भित करने से मना कर चूका है।

रूस- यूक्रेन युद्ध में अपना हित साध रहा

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन की यह टिप्पणी अमेरिकी सलाहकार जेक सुलिवन और वरिष्ठ चीनी विदेश नीति सलाहकार यांग जिची के रोम में मुलाकात के बाद आई, वहीं बाइडेन प्रशासन इस बात को लेकर चिंतित है कि चीन अमेरिका से अपनी प्रतिस्पर्धा के कारण अपने दीर्घकालिक हित को आगे बढ़ाने के लिए यूक्रेन युद्ध का उपयोग कर रहा है, जबकि मंगलवार को चीन में यूरोपीय संघ के राजदूत निकोलस चापुइस ने चीन से यूक्रेन का समर्थन करने का आह्वान किया।

अमेरिका दुष्प्रचार कर रहा : चीन

मीडिया से बात करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ ने कहा कि अमेरिका दुष्प्रचार वह गलत बातें फैला रहा है। यह गैर-पेशेवर ही नहीं, बल्कि अनैतिक और गैर-जिम्मेदाराना भी है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अमेरिका को जो करना चाहिए वह यूक्रेन संकट के विकास और उसकी भूमिका पर गहराई से प्रतिबिंबित करना है और यूक्रेन में तनाव को कम करने के लिए कुछ अच्छा करना है।’यांग संग अपनी बैठक में, सुलिवन ने बीजिंग की मुद्रा पर स्पष्टता मांगी, चीनी को चेतावनी दी कि रूस के लिए सहायता – जिसमें यू.एस. के नेतृत्व वाले ब्लाक द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को टालने में मदद करना शामिल है, वह उनके लिए महंगा होगा। क्रेमलिन ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें उसने युद्ध में इस्तेमाल के लिए चीनी सैन्य उपकरणों का अनुरोध किया था।

Share this:

Latest Updates