Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR EFFECT : और आक्रामक हुआ रूस का रुख, बोला-  यूक्रेन की मदद न रुकी तो तबाह कर देंगे नाटो को

RUSSIA-UKRAINE WAR EFFECT : और आक्रामक हुआ रूस का रुख, बोला-  यूक्रेन की मदद न रुकी तो तबाह कर देंगे नाटो को

रूस और यूक्रेन के बीच करीब डेढ़ महीने से चल रही जंग अब अंतरराष्ट्रीय समस्या बनती जा रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन की मदद पर नाटो देशों को तबाह कर देने की धमकी दी है। इधर, संयुक्त राष्ट्र ने भी युद्ध न रुकने पर गरीब देशों में तबाही की आशंका जाहिर की है।

यूक्रेन के पक्ष में खड़े हैं नाटो देश

रूस- यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में नाटो देश खुलकर यूक्रेन के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। अमेरिका सहित नाटो देश लगातार रूस पर पाबंदियां भी लगा रहे हैं। अब रूस ने नाटो देशों को खुली धमकी दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने साफ कहा है कि यूक्रेन की मदद को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यदि नाटो देशों ने यूक्रन की मदद न रोकी तो रूस इन देशों को तबाह कर देगा। नाटो देशों के वाहनों व हथियारों को रूसी सेना नष्ट कर देगी। वैसे भी यह युद्ध गरीब देशों के लिए संकट का सबब बनता जा रहा है।

युद्ध न रुका तो देशों में तबाही मचेगी : संयुक्त राष्ट्र 

इधर, संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध यदि तुरंत नहीं रुका तो गरीब देशों में तबाही की आशंका है। चेतावनी दी गयी है कि यह तबाही गरीब देशों में आर्थिक संंकट से लेकर खाद्य और ऊर्जा संकट तक उत्पन्न कर सकती है। दुनिया को भूख और ईंधन के संकट से बचाने के लिए इस युद्ध को तुरंत समाप्त किया जाना जरूरी है। संयुक्त राष्ट्र संघ की शरणार्थी एजेंसी के अनुसार अब तक यूक्रेन के 47 लाख लोग देश छोड़ चुके हैं। ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि सिर्फ उनके ही देश में 16 हजार से अधिक लोग शरणार्थी के रूप में आ चुके हैं।

Share this:

Latest Updates