Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR : रूसी सेना के लिए आसान नहीं लगता कीव पर कब्जा करना, प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने कहा…

RUSSIA-UKRAINE WAR : रूसी सेना के लिए आसान नहीं लगता कीव पर कब्जा करना, प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने कहा…

Russia यूक्रेन की राजधानी कीव पर चारों तरफ से जोरदार हमला कर रहा है। युद्ध के तीसरे दिन 26 फरवरी को शहर के भीतर कई जगह यूक्रेन की सेना पूरी दृढ़ता के साथ मुकाबला कर रही है। ऐसा इंटरनेशनल मीडिया से पता चल रहा है। यूक्रेन की राजधानी पर कब्जा जमाना रूसी सेना के लिए इतना आसान नहीं लगता है। अब नागरिक भी सड़क पर उतर कर मुकाबला करने को तैयार हैं और कर भी रहे हैं। शहर प्रशासन ने सड़कों पर लड़ाई की चेतावनी देते हुए नगरवासियों को घरों के भीतर रहने को कहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी सैनिकों के हाथ अपदस्थ किए जाने की आशंकाओं के बीच यूक्रेन के लोगों से दृढ़ रहने को कहा है। उनका कहना है, “यूक्रेन का भविष्य तय हो रहा है” राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन छोड़ कर जाने में अमेरिका की मदद लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि युद्ध उनके देश में हो रहा है और वे वहीं रहेंगे।

दृढ़ता से मुकाबला कर रही यूक्रेन की सेना

अमेरिकी सेना के अधिकारियों का भी कहना है कि रूसी हमले का सामना काफी दृढ़ता से किया गया है और रूस ने जितनी आसानी से आगे बढ़ने के बारे में सोचा था उसकी तुलना में उनकी रफ्तार धीमी है। रूसी सैनिकों का मार्च यूक्रेनी राजधानी कीव के अधिकारियों ने नगरवासियों को चेतावनी दी है कि रूसी सैनिकों के खिलाफ सड़कों पर लड़ाई चल रही है। उन्होंने लोगों से उनके घरों के भीतर छिपे रहने को कहा है। यूक्रेन की सेना का कहना है कि सिटी सेंटर के पश्चिम में एक सैन्य ठिकाने के पास लड़ाई चल रही है।

कई दिशाओं से हमले कर रही रूसी सेना

कीव के मेयर का कहना है कि एक बड़े बिजली घर के पास धमाकों के कारण पूरा इलाका दहल उठा है। यहां पांच धमाके हुए हैं लेकिन धमाकों की वजह का पता नहीं चल सका है। रूसी सेना शहर में घुसने के लिए कई दिशाओं से हमले कर रही है।

Share this:

Latest Updates