Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR: रूस ने बदला सेनानायक, यूक्रेन कड़ी जंग को तैयार

RUSSIA-UKRAINE WAR: रूस ने बदला सेनानायक, यूक्रेन कड़ी जंग को तैयार

रूस -यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक चले युद्ध में रूस ने यूक्रेन का बहुत नुकसान जरूर किया है, लेकिन रूस को अभी तक वह सफलता नहीं मिली है, जो वह करना चाहता है। युद्ध के 45वें दिन रूस ने इस लड़ाई के लिए अपना सेनानायक बदल दिया है। अब रूसी सेना अपना पूरा ध्यान पूर्वी यूक्रेन पर केंद्रित कर रही है। यूक्रेन ने भी रूसी सेना के बदलते तेवरों का जवाब यह कह कर दिया है कि वह हर बड़ी और कड़ी जंग के लिए तैयार है।

अब तक कीव पर कब्जा नहीं कर सका है रूस

यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की तमाम कोशिशों और बूचा जैसे नरसंहार के बावजूद रूस कीव पर कब्जा करने में सफल नहीं हो सका। कीव से रूसी सेना की वापसी के बाद अब रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। इसलिए वहां सेनानायक बदल दिया गया है। अब युद्ध की कमान रूसी सेना की दक्षिणी सैन्य कमांड के कमांडर अलेक्जेंडर ड्वार्निकोव को सौंपी गयी है।

पूर्वी यूक्रेन में हो सकती है बड़ी सैन्य तैनाती

ऐसा माना जा रहा है कि नए सेनानायक को कमान सौंपने के बाद अब अगले कुछ दिनों में पूर्वी यूक्रेन में बड़ी सैन्य तैनाती हो सकती है। इस बीच रूसी विमानों यूक्रेन के बख्तरबंद वाहनों से लैस सैन्य काफिले र हमला कर दिया। रूसी सेना का दावा है कि उसने यूक्रेन के सैन्य काफिले को नष्ट कर दिया है, हालांकि यूक्रेन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

हम बड़ी और कड़ी जंग को तैयार : जेलेंस्की

रूसी सेना के बदलते तेवरों के बीच यूक्रेन ने एक बार फिर पीछे न हटने की बात कही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह पूर्वी यूक्रेन में एक बड़ी और कड़ी जंग के लिए तैयार हैं। रूसी सेना को हर जगह मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Share this:

Latest Updates