Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR : यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना ने उड़ाई गैस पाइपलाइन, यूक्रेनी Army…

RUSSIA-UKRAINE WAR : यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना ने उड़ाई गैस पाइपलाइन, यूक्रेनी Army…

Russia और Ukraine के बीच 27 फरवरी को युद्ध का चौथा दिन चल रहा है। रूसी सेना अत्यधिक आक्रामक हो चुकी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार यूक्रेन की सेना भी जी जान लगाकर मुकाबला कर रही है। अपडेट खबरों के अनुसार, यूक्रेन के आंतरिक इलाकों में रूस की सेना प्रवेश कर गई है और तबाही मचा रही है। रूस की सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस की पाइपलाइन उड़ा दी। उधर, जर्मनी और फ्रांस ने यूक्रेन की मदद का आश्वासन दिया है।

घेराबंदी कर रहे यूक्रेन के जांबाज जवान

जानकारी के मुताबिक, रूस की सेना कीव से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर एक नदी के किनारे रुकी है। यूक्रेन के सैनिकों ने शहर के किनारे-किनारे घेराबंदी कर रखी है। रूस की सेना यूक्रेन के कई इलाकों में बमबारी कर रही है। ऐसे में न केवल यूक्रेन के लोगों की जान जा रही है, बल्कि दूसरे देशों के भी कई नागरिक बमबारी का शिकार हो रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि इस युद्ध में ग्रीस के 10 लोग मार दिए गए। ग्रीस ने रूस के राजदूत को इस मामले में तलब किया है। यह भी जानकारी मिल रही है कि यूक्रेन से लोग अपना घर बार छोड़कर दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। यूक्रेन से लगभग 1 लाख 20 हजार लोग पोलैंड, मोल्दोवा और अन्य पड़ोसी देश जा चुके हैं।

Share this:

Latest Updates