Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR : रूसी आर्मी ने कीव के टीवी टावर को किया ध्वस्त, पूरे देश में प्रसारण…

RUSSIA-UKRAINE WAR : रूसी आर्मी ने कीव के टीवी टावर को किया ध्वस्त, पूरे देश में प्रसारण…

War (जंग) के छठे दिन 1 मार्च को रूसी आर्मी ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हेवी अटैक करते हुए टीवी टॉवर को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद देश भर में टीवी चैनलों का प्रसारण ठप हो गया है। रूस ने टावर पर हमले के पहले आसपास रहने वाले लोगों को हट जाने की चेतावनी भी दी थी ऐसा इंटरनेशनल मीडिया से जानकारी मिल रही है।

कहा था सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए

टीवी टावर पर हमले से पहले रूस ने कीव में रहने वालों को यह भी चेतावनी दी थी कि वह यूक्रेन के सेना मुख्यालय पर अचूक हथियारों से हमला करेगा। रूस ने इस हेडक्वार्टर के नजदीक रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा था। रूस ने यह भी कहा था कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव में सेंटर फॉर इन्फॉर्मेशन एंड साइकोलॉजिकल ऑपरेशंस को निशाना बनाएगा। रूस का कहना था कि इस केंद्र से रूस के सरकारी संस्थानों और नागरिकों पर इन्फॉर्मेशन अटैक किए जा रहे हैं।

खारकीव पर भी बड़ा हमला

उधर यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीव पर भी रूस ने बड़ा हमला किया है। रूसी मिसाइलों ने सेंट्रल स्क्वायर को निशाना बनाया। इस हमले में तमाम इमारतों को नुकसान पहुंचा है। बताया जाता है कि रिहायशी इलाके में हुए इस हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है। खारकीव में ही एक भारतीय छात्र की मौत भी रूसी गोलाबारी से हुई है।

Share this:

Latest Updates