Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR : यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा बढ़ा, रूस ने किया अभ्यास

RUSSIA-UKRAINE WAR : यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा बढ़ा, रूस ने किया अभ्यास

रूस यूक्रेन के बीच पिछले 70 दिनों से भीषण युद्ध जारी है। लेकिन अभी तक रूस को निर्णायक जीत नहीं मिली है। 71वां दिन आते-आते यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा और बढ़ गया है। दरअसल रूस ने परमाणु अभ्यास कर इसका एलान भी किया है।

रूस ने किया परमाणु मिसाइलें दागने का अभ्यास

रूस ने घोषणा करते हुए कहा है कि उसकी सेनाओं ने कैलिनिनग्राद में परमाणु मिसाइलें दागने का अभ्यास किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार उसकी सेना ने एक से ज्यादा हमलों का अभ्यास कर अपनी मिसाइल प्रणालियों का परीक्षण किया, साथ ही हवाई क्षेत्रों और मिसाइल दागने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे का आकलन भी किया। इस कृत्रिम अभ्यास में छद्म दुश्मन के कई ठिकानों पर हमले किए गए।

खतरे से बचाव के उपायों का भी परीक्षण 

यूरोपीय संघ के सदस्य देशों पोलैंड और लिथुआनिया के बीच बाल्टिक सागर स्थित रूसी सेना के ठिकाने पर हुए इस युद्धाभ्यास में इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली के कृत्रिम इलेक्ट्रानिक लांच का अभ्यास हुआ। यह मिसाइल प्रणाली परमाणु हमले करने में सक्षम है। परमाणु हमला होने की स्थिति में संभावित पलटवार से बचने के उपायों का भी परीक्षण किया गया। परमाणु अभ्यास में हमले के कारण फैलने वाले विकिरण व रासायनिक असर का भी आकलन किया गया। इस अभ्यास में रूस की सेना के 100 से ज्यादा अधिकारी व सैनिक शामिल हुए।

पश्चिमी देशों ने दखल दिया तो खतरा बढ़ेगा

इधर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने साफ कहा कि यदि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन में दखल दिया तो खतरा और बढ़ेगा। पहले भी रूस परमाणु अस्त्रों के उपयोग की चेतावनी दे चुका है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अपनी सेना को परमाणु हमले के लिए तैयार रहने का निर्देश दे चुके हैं।

Share this:

Latest Updates