Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Russia-Ukraine War: 7 मार्च को होगी रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता

Russia-Ukraine War: 7 मार्च को होगी रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता

यूक्रेन में शुरू हुई रूसी सैन्य कार्रवाई ने अब युद्ध का रूप ले लिया है। इसके निराकरण के लिए दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू हो चुकी है। लेकिन अब तक हुई की वार्ता में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है और अब सोमवार, 7 मार्च को तीसरे दौर की वार्ता होने की खबर है। रूसी न्यूज़ एजेंसी स्पुतनिक ने टेलीग्राम पर बताया है कि यूक्रेन ने 7 मार्च को रूस से तीसरे दौर की वार्ता का प्रस्ताव दिया है। लेकिन अभी रूस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले 4 मार्च को रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की वार्ता हुई थी। बेलारूस में आयोजित इस बातचीत के दौरान दोनों देशों ने लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए सुरक्षित कारिडोर बनाने पर सहमति दी थी।

ब्लिंकन और कुलेबा ने की मुलाकात

यूक्रेनी विदेश मंत्री ने फिर से रूस पर नए प्रतिबंधों की मांग की है। दूसरी ओर उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन के साथ पोलैंड के साथ लगती यूक्रेनी सीमा पर शनिवार को मुलाकात की और यूक्रेन के लिए पश्चिम की ओर से मिल रहे सहयोग और रूस के अलग थलग पड़ने को लेकर चर्चा की। साथ ही कुलेबा ने उम्मीद जताई कि रूस पर लागू प्रतिबंधों के कारण उसकी आर्थिक व्यवस्था कमजोर पड़ गई है और अब दस दिन से जारी संघर्ष शायद इससे खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन रूस पर जीत हासिल कर लेगा लेकिन इसके लिए यूक्रेन को पश्चिमी देशों से और मदद की दरकार है तभी यह संघर्ष जल्द खत्म हो सकेगा।

पश्चिमी देशों से हमें और मदद की जरूरत

यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने कहा कि हमारे देश को विशेष तौर से फाइटर जेट और हवाई सुरक्षा व्यवस्था चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी देशों से मिले एंटी एयरक्राफ्ट हथियारों से मदद मिल रही है। यूक्रेन के सैन्य बल ने शनिवार को तीन रूसी एयरक्राफ्ट को मार गिराया है। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने सीमा पर मुलाकात की। ब्लिंकन ने कहा, ‘पूरी दुनिया यूक्रेन के साथ है।’

Share this:

Latest Updates