Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA- UKRAINE WAR UPDATE : यूक्रेन का अब नया का दावा, अब एक अन्य देश मोल्दोवा पर हमले की तैयारी में रूस

RUSSIA- UKRAINE WAR UPDATE : यूक्रेन का अब नया का दावा, अब एक अन्य देश मोल्दोवा पर हमले की तैयारी में रूस

रूस और यूक्रेन के बीच जंग गत 2 सप्ताह से चल रही है। इस लड़ाई में रूस यूक्रेन पर बहुत भारी पड़ रहा है। लेकिन बर्बाद होने के बाद भी यूक्रेन युद्ध में सीना ताने खड़ा है। लड़ाई लंबी खींचने से रूस को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस भीषण युद्ध का असर रूस की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता साफ दिख रहा है। ऐसे में यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस एक अन्य देश मोल्दोवा पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।

रूस से मोल्दोवा के संबंध अच्छे नहीं

मोल्दोवा पूर्वी यूरोप में यूक्रेन और रोमानिया के बीच में बसा एक देश है। वर्ष 1991 तक मोल्दोवा भी सोवियत संघ का हिस्सा था। सोवियत संघ टूटने के बाद मोल्दोवा भी अलग देश बन गया। 1992 में मोल्दोवा से अलग हुए ट्रांसनिस्ट्रिया से मोल्दोवा के संबंध अच्छे नहीं है। ट्रांसनिस्ट्रिया रूस के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। ट्रांसनिस्ट्रिया इलाके में पिछले दिनों दो बम धमाके हुए हैं। अब इन्हीं बम धमाकों के आधार पर यूक्रेन दावा कर रहा है कि रूस नौ मई के आसपास मोल्दोवा पर हमला करने की तैयारी में है।

मोल्दोवा पर हमला कर सकता है रूस

दरअसल दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की याद में रूस हर साल नौ मई को विजय दिवस मनाता है। ऐसे में मोल्दोवा पर हमला कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ट्रांसनिस्ट्रिया की आजादी का एलान भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि रूस यूक्रेन से ट्रांसनिस्ट्रिया के बीच एक कॉरीडोर विकसित करना चाहता है। इसके रूस के लिए मोल्दोवा ही नहीं, यूक्रेन पर चल रहे हमले को और विस्तार देना आसान हो जाएगा। इससे रूसी सेनाएं पश्चिम की ओर से यूक्रेन के ब्लैक सी पोर्ट शहर ओडेसा की ओर आसानी से बढ़ पाएंगी।

Share this:

Latest Updates