Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR,18th.Day : यूक्रेन को 200 मिलियन डॉलर की मदद देगा अमेरिका, President बाइडेन ने…

RUSSIA-UKRAINE WAR,18th.Day : यूक्रेन को 200 मिलियन डॉलर की मदद देगा अमेरिका, President बाइडेन ने…

Russia (रूस) और Ukraine(यूक्रेन) के बीच 13 march को जंग 18वें दिन में एंटर कर चुकी है। रूस की आक्रामकता और तेज हो गई है। हमले के बीच अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन को आर्थिक ममद देने का एलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन को 200 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 15 अरब 35 करोड़ रुपये) तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इसके लिए वे विदेश विभाग को अधिकृत कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अतिरिक्त मदद हथियारों के साथ सैन्य सेवाओं, शिक्षा और प्रशिक्षण को कवर करेगा, क्योंकि यूक्रेनिन के लोग रूसी आक्रमण को पीछे धकेलना चाहते हैं।

13.6 बिलियन डॉलर की मंजूरी

फरवरी के आखिर में जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया तो राज्य के सचिव एंटनी ब्लिंकन ने उल्लेख किया कि यूक्रेन को 1 बिलियन अमरीकी डालर की सहायता दी गई थी। पिछले 18 दिन से चल रहे जंग के बीच इस हफ्ते अतिरिक्त सहायता में 13.6 बिलियन अमरीकी डालर की मंजूरी दी है। इस सहायता राशि में पूर्वी यूरोप में सैनिकों और हथियारों को सप्लाई करने की लागत के लिए 6.5 बिलियन अमरीकी डालर और शरणार्थियों और आर्थिक सहायता के लिए 6.8 बिलियन अमरीकी डालर शामिल है।

Share this:

Latest Updates