Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR,26th.Day : मारियुपोल में सरेंडर के रूसी प्रपोजल को यूक्रेन ने किया खारिज, 8 पेज का…

RUSSIA-UKRAINE WAR,26th.Day : मारियुपोल में सरेंडर के रूसी प्रपोजल को यूक्रेन ने किया खारिज, 8 पेज का…

Russia (रूस) और Ukraine (यूक्रेन) के बीच 21 march को जंग का 26वां दिन है। शांति के तमाम प्रयासों को धता बताते हुए रूस अपने मिशन को आगे बढ़ा रहा है, लेकिन यूक्रेन भी अब तक डटा हुआ है और किसी भी तरह के सरेंडर को स्वीकार करने को राजी नहीं है। Ukraine दुनिया से मानवीय पक्ष के आधार पर युद्ध को समाप्त करने की गुहार लगा रहा है। इंटरनेशनल मीडिया की खबरों के अनुसार, मारियुपोल शहर पर फाइनल कब्जे के लिए रूस की तरफ से दी गई सरेंडर की डेडलाइन खत्म हो गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, रूस ने 20 march की रात को मारियुपोल एडमिनिस्ट्रेशन को सरेंडर के लिए मॉस्को के समय के हिसाब से सुबह 5 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे) की डेडलाइन दी थी। यूक्रेन ने सरेंडर के इस प्रस्ताव को पहले ही ठुकरा दिया है।

सरेंडर करने का सवाल ही नहीं उठता

CNN के मुताबिक, यूक्रेन की डिप्टी PM इरिना वेरेस्चुक ने कहा कि सरेंडर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। किसी भी तरह सरेंडर या हथियार डालने जैसी कोई बातचीत नहीं हो सकती है। हम इस बारे में पहले ही रूस को बता चुके हैं। रूस को 8 पेज के लेटर पर टाइम खराब करने के बजाय मानवीय कॉरिडोर खोलना चाहिए।

शॉपिंग मॉल पर एयर स्ट्राइक

उधर, रूसी सेना ने 20 march की रात को राजधानी कीव के रिहाइशी इलाके और एक शॉपिंग मॉल पर एयर स्ट्राइक कर दी। इस एयरस्ट्राइक में चार लोगों की मौत हो गई। मॉल के मलबे से यूक्रेनी इमरजेंसी सर्विस ने एक आदमी को जिंदा निकाला है।

Share this:

Latest Updates