Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR,42th.Day : पुतिन की बेटियों पर बैन लगाने की तैयारी कर रहा EU, नीदरलैंड में…

RUSSIA-UKRAINE WAR,42th.Day : पुतिन की बेटियों पर बैन लगाने की तैयारी कर रहा EU, नीदरलैंड में…

Russia (रूस) Ukraine (यूक्रेन) के बीच 6 अप्रैल को जंग 42वें दिन में प्रवेश कर चुका है। तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के बावजूद तथा अनेक देशों की ओर से प्रतिबंध लगाने पर भी रूस अपने रास्ते से हटने को तैयार नहीं है। अमेरिका और यूरोपीय देशों की कोई भी कोशिश कारगर नजर नहीं आ रही है। शांति के प्रयास भी विफल दिख रहे हैं। अब अंतरराष्ट्रीय मीडिया की ओर से आ रही खबरों से पता चल रहा है कि यूरोपियन यूनियन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को घेरने के लिए उनकी बेटियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन की एक बेटी नीदरलैंड में रहती थीं, हालांकि रूस ने कभी उनकी पहचान को उजागर नहीं होने दिया।

रूस के साथ युद्ध अमेरिकी हित में नहीं

दूसरी तरफ, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी का कहना है कि रूस के साथ युद्ध करना अमेरिकी लोगों के हित में नहीं है। हालांकि, हम यूक्रेन को अपना समर्थन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस युद्ध से उबरने में कुछ समय लगने वाला है और अमेरिका इसका हिस्सा बना रहेगा।

रूस में होने वाले इन्वेस्टमेंट पर प्रतिबंध लगाने की चल रहे तैयारी

बिजनेस वेबसाइट ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अमेरिका, यूरोपियन यूनियन और G-7 मिलकर रूस में होने वाले सभी नए इन्वेस्टमेंट पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। ब्रिटिश विदेश सचिव लिज ट्रस का कहना है कि ब्रिटेन तब तक नहीं रुकेगा, जब पुतिन नाकाम नहीं हो जाते।

कुछ इंपॉर्टेंट अपडेट्स

1- यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर निकालने की मांग की।

2- मारियुपोल में बनाए ह्यूमन कॉरिडोर से 5 अप्रैल को 3,846 लोगों को निकाला गया।

3- यूक्रेन के उपप्रधान मंत्री का कहना है कि तुर्की की मदद मारियुपोल खाली कराया जा सकता है।

4- रूसी सैनिकों की लगातार गोलीबारी के बीच अभी भी मारियुपोल में 120,000 लोग फंसे हुए हैं।

Share this:

Latest Updates