Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR,43th Day : रूस को UNHRC से किया गया बाहर, इंडिया ने वोटिंग में नहीं लिया भाग

RUSSIA-UKRAINE WAR,43th Day : रूस को UNHRC से किया गया बाहर, इंडिया ने वोटिंग में नहीं लिया भाग

Russia (रूस) और Ukraine (यूक्रेन) के बीच जंग का 43 वां दिन चल रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 7 April को हुई वोटिंग में रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से बाहर कर दिया गया। वोटिंग के दौरान रूस के खिलाफ 93 और पक्ष में 24 वोट पड़े। भारत समेत 58 देश वोटिंग से बाहर रहे। बूचा अटैक के बाद UN जनरल असेंबली की बैठक हुई। इस बैठक में रूस को UNHRC से बाहर निकालने के लिए वोटिंग कराई गई थी।

UNHRC में 47 देश शामिल

UNHRC में कुल 47 सदस्य देश शामिल हैं। इस संस्था का गठन 2006 में किया गया था। रूस इससे बाहर किया गया दूसरा देश है। इसके पहले 2011 में लिबिया को इस संस्था से बाहर किया गया था, क्योंकि उसने लंबे समय से सत्ता पर आसीन मोहम्मर गद्दाफी को सत्ता से हटा दिया था।

सभी निंदा प्रस्तावों से भारत रहा अलग

भारत यूक्रेन में रूस के हमले की निंदा करने वाले सभी प्रस्तावों को लेकर UNSC में हुई वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहा है। पिछले महीने विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा था- हम संयुक्त राष्ट्र में सावधानीपूर्वक और ऐसा रुख अपनाते हैं जो विचारों पर आधारित होता है। हम निंदा प्रस्ताव पर विचार जरूर करेंगे, लेकिन अपने हित देखते हुए फैसला करेंगे।

Share this:

Latest Updates