Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR,80th Day : यूक्रेन के जपोरिजिया शहर में रूसी सैनिकों ने 271 नागरिकों को किया कैद, रूस और अमेरिका के डिफेंस सेक्रेट्री…

RUSSIA-UKRAINE WAR,80th Day : यूक्रेन के जपोरिजिया शहर में रूसी सैनिकों ने 271 नागरिकों को किया कैद, रूस और अमेरिका के डिफेंस सेक्रेट्री…

Russia(रूस) और Ukraine (यूक्रेन) के बीच 14 may को जंग के 79 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी शहरों पर रूसी हमले अभी भी जारी हैं। इस बीच, अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने जंग शुरू होने के बाद पहली बार रूसी डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइगु से बात की। शुक्रवार को हुई बातचीत के दौरान ऑस्टिन ने यूक्रेन में तत्काल सीजफायर का आग्रह किया। साथ ही पेंटागन के साथ कम्युनिकेशन चैनल बरकरार रखने पर जोर दिया। इससे पहले दोनों की बात 18 फरवरी को हुई थी। इंटरनेशनल मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, जपोरिजिया में रूसी सैनिकों ने 271 नागरिकों को कैद कर लिया है। यहां के गवर्नर ऑलेक्जेंडर स्टारुख ने कहा कि 100 से अधिक लोग अभी भी कैद में हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है और गड्ढे खोदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

नदी पार कर रही रूसी सेना पर यूक्रेन की सेना ने किया हमला

डोनबास में यूक्रेनी सेना ने पॉन्टून पुल से नदी पार कर रही रूसी सेना पर हमला किया और पुल को उड़ा दिया। साथ ही काला सागर में रूसी जहाज को तबाह करने का दावा किया है। यूक्रेनी सेना ने पुल पर हमले का वीडियो भी जारी किया है। तबाह पुल के पास रूसी मिलिट्री वाहन भी दिखाई दे रहे हैं।

कुछ इंपॉर्टेंट अपडेट्स

1.G7 देश यूक्रेन को 30 अरब यूरो की मदद कर सकते हैं।

2.यूक्रेनी कमांडर के मुताबिक, रूस हर दिन यूक्रेन पर 10-14 क्रूज मिसाइल फायर करता है।

3.ब्रिटेन ने पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड और पूर्व जिमनास्ट अलीना काबेवा पर पर प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही पूर्व पत्नी ल्यूडमिला ओचेरेत्नाया पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। पुतिन ने ओचेरेत्नाया से 2014 में तलाक ले लिया था।

Share this:

Latest Updates