Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बेरहम पति, निर्दयी पिता…मां-बेटे की हत्या कर हुआ फरार

बेरहम पति, निर्दयी पिता…मां-बेटे की हत्या कर हुआ फरार

Jamshedpur news : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र स्थित कुरली गांव में एक बेरहम पति और निर्दयी पिता ने मां-बेटे की हत्या कर दी और फरार हो गया। इस हृदय विदारक घटना में 23 वर्षीय माधुरी महतो उर्फ बैलून व दो वर्षीय बेटे रहित महतो की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

पत्नी व बेटे को मुंह में ठूंसा मिला कपड़ा

अशोक महतो की शादी तीन वर्ष पहले 2021 में चांडिल के रावताड़ा निवासी सत्यनारायण महतो की बेटी माधुरी महतो के साथ हुई थी। अशोक महतो शेयर मार्केट में पैसा लगाता था। शेयर मार्केट में पैसा डूब गया था। मृतका के पिता ने चौका थाना में लिखित आवेदन देकर अपने दामाद के खिलाफ जहर देकर जान मारने का आरोप लगाया है।

पड़े थे शव, खुला था दरवाजा

माधुरी महतो रविवार की रात अपने ससुर को खाना देकर पति का खाना लेकर दूसरे तल पर की गई थी। इधर, रविवार की सुबह नहीं उतरने पर ससुर विजय महतो ने दूसरे तल पर जाकर देखा तो बहू और नाती का शव पड़ा पाया। बेटा अशोक महतो घर पर नहीं था और दरवाजा खुला था।

रुपये उधार लेता था, दो दिनों में ब्याज के साथ वापस करने की करता था बात

घटना की जानकारी मृतका के ससुर ने इसकी जानकारी लोगों को दी। लोगों ने बताया कि पति आनलाइन शेयर मार्केट का काम करता था, पत्नी हमेशा उसे टोकती थी। वह लोगों से यह कहकर रुपये उधार लेता था कि दो दिनों में ब्याज के साथ वापस कर दूंगा। रुपये वापस भी कर देता था। यह सब कुछ आनलाइन करता था। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार रात को इस मामले में पति-पत्नी में विवाद हुआ और पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और घर से भाग निकला।

Share this:

Latest Updates