Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जमीन बिक्री के नाम पर कर ली 32 लाख रुपए की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया केस

जमीन बिक्री के नाम पर कर ली 32 लाख रुपए की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया केस

Ranchi news : राजधानी रांची के सदर अस्पताल में जमीन बिक्री के नाम पर 32 लख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है पीड़ित ने इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार,अजय कुमार ने विनोद कुमार पर ठगी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

अजय कुमार के अनुसार, विनोद कुमार ने जमीनबेचने का प्रस्ताव दिया था। आरोपी द्वारा फर्जी दस्तावेज दिया गया और एकरारनामा कर पहले दस लाख रुपये लिया गया। बाद में धीरे धीरे पूरा पैसा ले लिया गया। बाद में पता चला कि जमीन आदिवासी है। पैसा वापस करने को कहा तो आरोपी ने कहा कि वह सीसीएल में कार्यरत है। कई अपराधियों से उसकी जान पहचान है। जमीन और पैसा कुछ नहीं मिलेगा। आरोपी ने धमकी देते हुए अजय कुमार को भगा दिया। पुलिस का कहना है कि केस कर दिया गया है। आरोपी को नोटिस भेजा जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates