Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सहारा का ‘मारा’ सहरसा का श्याम: पेट काटकर जमा किया था पैसा, डूब गया सपना, अब दाने- दाने को है मोहताज

सहारा का ‘मारा’ सहरसा का श्याम: पेट काटकर जमा किया था पैसा, डूब गया सपना, अब दाने- दाने को है मोहताज

Saharsa news: एक-एक पाई जोड़कर लोगों ने सहारा इंडिया पर भरोसा जताया। कई सपने देख सहारा इंडिया में पैसा जमा किया, लेकिन लोगों को क्या पता यह सहारा इंडिया आगे चलकर बेघर कर देगा? दरअसल सहारा इंडिया परिवार ने कई लोगों को बेसहारा, बेघर और लाचार कर दिया है। सहारा इंडिया में पैसा डूबने के कारण लोग अब आर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं। कई लोग तो दाने-दाने को तरस रहे हैं।

श्याम का सपना रह गया अधूरा

इस बीच एक परिवार मिल गया, जो सहारा इंडिया में पैसा जमा किया था। लेकिन, वह पैसा वापस नहीं आया और सारा सपना डूब गया। सहरसा जिला अंतर्गत महिषी प्रखंड के राजनपुर इलाके के रहने वाले श्याम कुमार राम, जो पेशे से मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने पहले सहारा इंडिया पर भरोसा जताया फिर मजदूरी का पैसा उसमें जमा किया और आगे सपना सजाया था कि सहारा इंडिया में जमा किया पैसा एक मुश्त निकाल कर आगे कुछ काम करेंगे… कुछ रोजगार करेंगे…, लेकिन श्याम का सपना अधूरा रह गया और सहारा ने बीच रास्ते में श्याम को धोखा दे दिया।

दफ्तर का लगाया चक्कर, नहीं हुआ कोई फायदा

श्याम कुमार राम की मां अखिलीया देवी बताती है पेट काटकर हम लोगों ने सहारा इंडिया में पैसा जमा किया था। लगभग 80 से 90 हजार रुपए सहारा इंडिया में जमा किए हैं अब जब समय पूरा हो चुका है और पैसा लेने के लिए जाते हैं, तो पैसा नहीं देता है कई बार दफ्तर का चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। बेटा मजदूरी करता है और हम खुद डलिया बनाते है और इसी  से कुछ पैसा कमा कर घर चलाते हैं। तीन टाइम के बदले दो टाइम ही भोजन परिवार के लोग करते हैं। देखने वाला कोई नहीं। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि बेटे की मजदूरी से घर नहीं चल पाता है। सहारा इंडिया पर भरोसा जताकर पैसा जमा किए थे, लेकिन वह पैसा नहीं मिला है।

Share this:

Latest Updates