Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

साहित्य अकादमी के अनुवाद पुरस्कार 2024 की घोषणा, हिन्दी के लिए मदन सोनी, अंग्रेजी के लिए अनीसुर पुरस्कृत

साहित्य अकादमी के अनुवाद पुरस्कार 2024 की घोषणा, हिन्दी के लिए मदन सोनी, अंग्रेजी के लिए अनीसुर पुरस्कृत

New Delhi news : साहित्य अकादमी ने अनुवाद पुरस्कार 2024 की शुक्रवार को घोषणा की। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में 21 अनुवादकों को अनुवाद पुरस्कार के लिए अनुमोदित किया गया।

साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने बताया कि चयनित 21 पुस्तकों को त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना है। नेपाली और संस्कृत भाषाओं में अनुवाद पुरस्कार की घोषणा बाद में की जायेगी।

उन्होंने बताया कि हिन्दी में अनुवाद के लिए मदन सोनी को यशोधरा डालमिया की अंग्रेजी पुस्तक के हिन्दी अनुवाद सैयद हैदर रजा एक अप्रतिम कलाकार की यात्रा के लिए पुरस्कृत किया गया है। अंग्रेजी में यह पुरस्कार अनीसुर रहमान को उनके द्वारा अनूदित पुस्तक हजारों ख्वाहिशें ऐसी (द वंडरफुल वर्ल्ड आॅफ उर्दू गजलस) को दिया गया है। पंजाबी के लिए चंदन नेगी को पुस्तक तेरे लैई के अनुवाद तथा बांग्ला के लिए बासुदेब दास को सदगरेर पुत्र नौका बेय जय पुस्तक के अनुवाद के लिए पुरस्कृत किया गया है।

यह पुरस्कार उन पुस्तकों से सम्बन्धित हैं, जो पुरस्कार वर्ष के पिछले वर्ष के अंतिम पांच वर्षों में ( 01 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2022 के मध्य) प्रथम बार प्रकाशित हुई हैं। पुरस्कृत अनुवादकों को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50 हजार रुपये की सम्मान राशि, बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में प्रदान की जायेगी।

Share this:

Latest Updates