Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Salman Now IN SOUTH INDIAN FILMS : अब दक्षिण भारत में धाक जमाने को आतुर हैं भाई जान, गॉडफादर में दिखाएंगे अपना जौहर

Salman Now IN SOUTH INDIAN FILMS : अब दक्षिण भारत में धाक जमाने को आतुर हैं भाई जान, गॉडफादर में दिखाएंगे अपना जौहर

बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुके अभिनेता सलमान खान अब दक्षिण भारत का रुख करने वाले हैं। भाईजान सलमान साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर से दक्षिण भारत की फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर सलमान के साथ फोटो शेयर करते हुए उनका साउथ फिल्म इंडस्ट्री में स्वागत किया है। चिरंजीवी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ फोटो शेयर किया है। इसमें वह उन्हें गुलदस्ता दे रहे हैं। फोटो के कैप्शन में चिरंजीवी ने लिखा, ‘ भाई गॉडफादर में आपका स्वागत है। आपकी एंट्री ने न सिर्फ सबके अंदर एनर्जी भर दी है, बल्कि लोगों का एक्साइटमेंट लेवल भी ऊंचा हो गया है। आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है।

कैमियो रोल में होंगे सलमान

बताते चलें कि सलमान खान और चिरंजीवी की दोस्ती बहुत पुरानी है। गॉडफादर मलायलम की पॉपुलर फिल्म लुसिफर का रीमेक है। फिल्म को मोहन राजा डायरेक्ट करेंगे। सलमान खान का इस फिल्म में एक कैमियो रोल होने वाला है। ओरिजिनल फिल्म में यह रोल अदाकार पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया था। सलमान खान और चिरंजीवी के अलावा फिल्म में नयनतारा, सत्यदेव कंचरण, जय प्रकाश जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं, एक फिल्म में दो-दो सुपरस्टार्स को एक साथ देखने के लिए इनके फैंस बेहद उत्सुक हैं।

Share this:

Latest Updates