Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस को ले डूबा सनातन श्राप : आचार्य प्रमोद कृष्णम

कांग्रेस को ले डूबा सनातन श्राप : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news : कांग्रेस को तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़) में मिल रही करारी हार के लिए कुछ लोग इसे सनातन का श्राप बता रहे हैं। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को एक्स पर लिखा…’सनातन के श्राप ने पार्टी को डुबो दिया।’

हार का कारण उदयनिधि स्टालिन : वेंकटेश प्रसाद 

पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस की इस हार का श्रेय पार्टी के सहयोगी दल के नेता उदयनिधि स्टालिन को जाता है। उन्होंने सनातन को अपमानित किया था। उसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है। वेंकटेश प्रसाद ने भाजपा की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी है।

जनता को मोदी की निंदा बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निन्दा बर्दाश्त नहीं है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के बारे में जो निंदा की गयी थी, उसका जनता ने करारा जवाब दिया है। इसी का परिणाम है कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड विजय हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्य जनता के मन में हैं, इसीलिए इन चुनाव परिणामों से मन-मन में मोदी होना साबित हो गया है।

Share this:

Latest Updates