Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शिक्षामंत्री रामदास सोरेन के निधन पर सरयू राय ने दुख जताया

शिक्षामंत्री रामदास सोरेन के निधन पर सरयू राय ने दुख जताया

Jamshedpur news : झारखंड के शिक्षामंत्री रामदास सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि एक मंत्री के रुप में रामदास जी सभी की बातों को ध्यान से सुनते थे और बेहद सरल स्वभाव के थे।

भारतीय सेना पर गर्व है : गोस्वामी

1000060606

भाजपा बिष्टपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह के संयोजन में झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने 79वां स्वतंत्रता दिवस न्यू रानी कुदर स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में डॉ. गोस्वामी ने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने जिस प्रकार पाकिस्तानी आक्रांताओं को सबक सिखाया, उससे पता चलता है कि भारतीय सेना कितनी मजबूत है। हम किसी से भी कमतर नहीं। हमें सेना पर गर्व है। इस आजादी को बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बड़ी राजनीतिक क्षति : मुकुल मिश्रा

1000060605

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने झारखंड के शिक्षामंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन बेहद सरल स्वभाव के थे। वह बेहद मिलनसार थे। उनके सानिध्य में 1991 में झामुमो के एक विंग छात्र युवा मोर्चा के संयोजक के रुप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था। वह बड़े भाई के रुप में हरसंभव सहयोग करते थे। उनका इस दुनिया से असमय जाना राजनीतिक तौर पर राज्य के लिए बड़ी क्षति है।

Share this:

Latest Updates