Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

निर्दलीय विधायक सरयू राय जदयू में शामिल

निर्दलीय विधायक सरयू राय जदयू में शामिल

Ranchi news : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जदयू में शामिल हो गये हैं। दिल्ली में संजय झा ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया है। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सरयू राय ने बागी तेवर दिखाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा और जमशेदपुर पूर्वी से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को मात दी थी। संजय झा ने कहा कि सरयू राय का जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत सम्बन्ध रहा है। सरयू राय के पार्टी में आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री सह जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, बिहार विधान पार्षद संजय गांधी और प्रदेश महासचिव मनीष कुमार मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates