Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Saturday Special : राजा को रंग और रंक को राजा बनाने वाले शनिदेव को ऐसे करें खुश

Saturday Special : राजा को रंग और रंक को राजा बनाने वाले शनिदेव को ऐसे करें खुश

Religious, Dharma-Karma, Dharm adhyatm  Spirituality, Astrology : सनातन धर्म में शनि देव की महिमा अपरंपार मानी गई है। कहा जाता है कि उनमें राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की शक्ति निहित है। यह भी कहा जाता है कि जिन लोगों का शनि कमजोर है, वह अगर हर शनिवार विधि विधान से पूजा पाठ करे तो शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं। शनिवार को शनि देव के पूजन के अलावा शनि चालीसा पढ़ना, शनि देव के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। 

शनि देव की पूजा शनि मंदिर में जाकर ही करें 

✓शनि देव का पूजन शनि मंदिर में जाकर ही करना चाहिए। वहां उन्हें काले वस्त्र, लोहे की वस्तु, सरसों का तेल और उड़द की दाल जैसी चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। कई लोग शनि देव के मंदिर नहीं जा पाते और न ही पीपल के पेड़ के पास जाकर पूजन कर पाते हैं। ऐसे लोग घर में ही तेल से भरा दीपक लगा कर भगवान शिव और हनुमानजी का पूजन कर सकते हैं। इस पूजन के बाद शनि मंत्र का 21 बार जाप करना भी शुभ माना जाता है। 

काली उड़द दाल की खिचड़ी खाने की सलाह

✓जिन्हें शनि दोष होता है, उन्हें शनिवार को खड़ी काली उड़द दाल की खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि इसका भोग लगाने और खाने से शनि देव का आशीष बना रहता है। काले तिल को भी उड़द दाल की तरह ही शनिवार के पूजन के लिए शुभ माना जाता है। जो लोग काले तिल का दान करते हैं और काले तिल से बनी किसी वस्तु का भोग लगाकर स्वयं भी ग्रहण करते हैं, उन पर भगवान शनि की कृपा हमेशा बरसती है।

गुलाब जामुन का भोग लगाना बहुत ही शुभ 

✓ शनिवार को मिठाई में गुलाब जामुन का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।  मान्यता है कि इस भोग से शनि देव का कोप शांत होता है।

Share this:

Latest Updates