Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सपने में देखा पत्नी का चल रहा किसी दूसरे से अफेयर, इसके बाद चाकू से वार कर पत्नी को कर दिया लहूलुहान

सपने में देखा पत्नी का चल रहा किसी दूसरे से अफेयर, इसके बाद चाकू से वार कर पत्नी को कर दिया लहूलुहान

Brazil news : दुनिया विचित्रता और  विचित्र लोगों से भरी हुई है। हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा घटित हो जाता है कि वह घटना खबर बन जाती है। ऐसे ही एक घटना पिछले दिनों ब्राजील के प्लैनाल्टिना शहर में हुई है। यहां एक शख्स ने रात को सपना देखा कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे पुरुष से चक्कर चल रहा है। जब उसका सपना टूटा तो वह यह नहीं समझ पाया की उसने ऐसा सपने में देखा था। वह उस घटना को सही मान बैठा और आक्रोशित होकर घर में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया। इधर घायल महिला को आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां अस्पताल के डाक्टरों ने महिला की जान बचा ली। विगत 9 अगस्त को हुई इस घटना के बाद से महिला पर हमला करने वाला पति फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने करीब 5 हफ्ते के बाद गिरफ्तार कर लिया।

घटना के 5 हफ्ते बाद पति गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला ब्राजील के प्लैनाल्टिना शहर का है। यहां 37 वर्षीय एक शख्स पर आरोप है कि उसने सपने को सच मानकर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। उसके गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 9 अगस्त की आधी रात को पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था। क्योंकि पति ने सपना देखा था कि उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात को कन्फर्म करने के लिए वह नींद से जग गया और पत्नी से बहस करने लगा। काफी देर विवाद होता रहा, लेकिन कुछ देर बाद हुआ फिर सो गया।

पति ने अपना अपराध कबूला

वह व्यक्ति जब सोकर दोबारा उठा तो उसके हाथ में चाकू था। उसने पत्नी पर चाकू से एक के बाद एक कई हमले किए। इससे उसकी पत्नी लहूलुहान हो गई। पत्नी को मारने के बाद वो घर से भाग गया। इधर महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी शख्स ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ पत्नी ने हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस की जांच जारी है।

Share this:

Latest Updates