Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सावन की शिवरात्रि की रात करें ये खास उपाय, धन लाभ के बनेंगे बड़े योग, बदल सकती है किस्मत 

सावन की शिवरात्रि की रात करें ये खास उपाय, धन लाभ के बनेंगे बड़े योग, बदल सकती है किस्मत 

Dharma adhyatma : इस बार 02 अगस्त अर्थात शुक्रवार को सावन की शिवरात्रि मनायी जायेगी। शिव भक्तों के लिए यह दिन बहुत ही विशेष होता है। इस दिन शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मासिक शिवरात्रि सावन में पड़ने की वजह से इसका महत्त्व और बढ़ गया है। सावन शिवरात्रि की रात अत्यन्त विशेष मानी जाती है। कहा जाता है कि इस समय किये गये अधिकतर उपाय काम कर जाते हैं। इस समय किये गये उपाय धन लाभ कराने के साथ संकटों से मुक्ति दिलाते हैं। शिव की कृपा से आपकी किस्मत दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल सकता है। आइए, जानते हैं इन उपायों के बारे में…

यह भी पढ़े : सावन में भगवान शिव को करें गंगाजल और दूध से जलाभिषेक, बाबा होंगे प्रसन्न

किसी शिव मंदिर में जाकर उसकी साफ-सफाई करें

सावन शिवरात्रि की रात लगभग 12 बजे अपने आस-पास स्थित किसी शिव मंदिर में जाकर उसकी साफ-सफाई करें। ऐसा करने से शिव की विशेष कृपा मिलती है। इस दिन शिवजी पर जल, चावल, फूल और बेलपत्र चढ़ायें। उनके सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलायें। पूजा के बाद रुद्राक्ष की माला से “ऊँ नम: शिवाय” मंत्र का जाप करें और अपनी मनोकामना नंदी के कान में बोलें। माना जाता है कि इससे धन लाभ के बड़े योग भी बनते हैं।

शिव को शमी पत्र या रुद्राक्ष अर्पित करें 

शिवरात्रि पर सांध्यकाल या रात्रिकाल के समय भगवान शिव को शमी पत्र या रुद्राक्ष अर्पित करने से घर में धन आगमन के योग बनते हैं। इस उपाय को करने से धन से सम्बन्धित हर समस्या से छुटकारा मिलता है।

शिव मंदिर में जाकर 11 दीपक जलायें

यदि आप नौकरी, कारोबार से जुड़ी समस्या झेल रह हैं, तो इस रात को शिव मंदिर में जाकर 11 दीपक जलायें और वहीं खड़े होकर “ऊँ नमः शिवाय” का मन ही मन जाप करें। ऐसा करने से जल्द समस्याओं का अंत होता है।

सुहागिन स्त्री को सुहाग की चीजें दान करें

शिवरात्रि पर संध्या काल की पूजा के बाद किसी जरूरतमंद सुहागिन स्त्री को सुहाग की चीजें दान करें। इस उपाय को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पति की दीर्घायु का वरदान मिलता है।

Share this:

Latest Updates