Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोलकाता में खुला देश का दूसरा एयरक्राफ्ट म्यूजियम,CM ममता बनर्जी ने किया उद्घाटन, नेवी का यह विमान…

कोलकाता में खुला देश का दूसरा एयरक्राफ्ट म्यूजियम,CM ममता बनर्जी ने किया उद्घाटन, नेवी का यह विमान…

West Bengal (पश्चिम बंगाल) की राजधानी कोलकाता के न्यूटाउन में 9 जून को देश का दूसरा एयरक्राफ्ट म्यूजियम खोला गया। पहला एयरक्राफ्ट म्यूजियम विशाखापत्तनम में है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस विमान ने 30 सालों तक कार्य किया। अब यह लोगों को सेना में शामिल होने के लिए प्रोस्ताहित करेगा। यह एयरक्राफ्ट म्यूजियम नौसेना के एक विशेष विमान में खोला गया है। अब तक लोगों को विशाखापत्तनम में एयरक्राफ्ट म्यूजियम देखने जाना पड़ता था। हालांकि अब कोलकाता में भी म्यूजियम खुल गया है। जहां लोगों को दुश्मनों के हमलों से सामना करने और देश की सुरक्षा करने के तरीकों के बारे में जानने को मिलेगा।

30 साल तक की देश की सेवा

नौसेना का विमान टीयू 142 करीब 30 साल से देश की सेवा में था। रूस निर्मित यह विमान एक बार ईंधन भरने के बाद 16 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता था।

2019 के बाद शुरू हुआ था निर्माण

दिसंबर 2019 में एयरक्राफ्ट म्यूजियम के निर्माण पर पश्चिम बंगाल सरकार के साथ बातचीत पूरी हुई थी। इसके बाद न्यूटाउन में काम शुरू हुआ। बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, न्यू टाउन कोलकाता विकास प्राधिकरण और नौसेना ने संयुक्त रूप से इस एयरक्राफ्ट म्यूजियम का निर्माण किया।

Share this:

Latest Updates