Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दूसरे चरण की अधिसूचना जारी;38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 29 अक्टूबर तक होंगे नामांकन

दूसरे चरण की अधिसूचना जारी;38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 29 अक्टूबर तक होंगे नामांकन

•प्रथम चरण में अब तक 57 नामांकन,आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 12 मामले दर्ज

Ranchi News : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इस चरण के लिए नामांकन की अंतिम तीथि 29 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि इस चरण में क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र मांडू है। जबकि, झरिया सबसे छोटा है। वहीं, जनसंख्या के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा बोकारो विधानसभा क्षेत्र है और सबसे छोटा सिल्ली है। उसी तरह सर्वाधिक मतदाता के दृष्टिकोण से बोकारो सबसे बड़ा और लिट्टीपाड़ा सबसे सबसे कम मतदाता वाला क्षेत्र है। इन 38 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाता 62,79,029 और महिला मतदातओं की संख्या 60,79,019 है। जबकि, थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 147 है। कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 14,218 है। इनमें 2,414 केन्द्र शहरी क्षेत्र में और 11,804 मतदान केन्द्र ग्रामीण इलाके में हैं। जबकि, थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 147 है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन सदन में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे’

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंगलवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 57 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा है। मंगलवार को 32 लोगों ने नामांकन किया है। अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कुल 12 मामले दर्ज हुए हैं। उन पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। सर्वाधिक आठ मामले गढ़वा जिले में दर्ज हुए हैं। वहीं, एक-एक मामले रांची, सरायकेला खारसांवा, धनबाद और सिमडेगा जिले में दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि चुनावी गतिविधि को प्रभावित करनेवाले तत्त्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। राज्य में कुल 290 चेकपोस्ट बनाये गये हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 12.5 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त किये गये हैं। सर्वाधिक जब्ती राज्य पुलिस ने की है। पत्रकार वार्ता के दौरान मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित भोजपुरी गीत का वीडियो भी जारी किया गया। इसके गीतकार और संगीत संयोजक संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार हैं। पत्रकार वार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार भी मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates