Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे सुरक्षा बल : अमित शाह

अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे सुरक्षा बल : अमित शाह

New Delhi news : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं। अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना सीमा पर कुर्रगुट्टालू हिल्स (केजीएच) में चलाये गये 21 दिनों के नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए चार सुरक्षाकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।

कुर्रगुट्टालू हिल्स में चले आपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, एचसी मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम घायल हो गये थे। इस चारों जवानों का उपचार दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

Share this:

Latest Updates