Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत 35 लाख रुपये किये बरामद

झारखंड में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत 35 लाख रुपये किये बरामद

West Singhbhum News : झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस, झारखंड जगुआर और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने चाईबासा के कराईकेला थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 35 लाख रुपये बरामद किये हैं।
झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान के दौरान यह रकम बरामद हुई। यह रकम जमीन के नीचे छिपा कर रखी गयी थी। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि इसका इस्तेमाल माओवादी संगठन द्वारा विस्फोटक और हथियार खरीदने के लिए किया जाना था।
चाईबासा के पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान की पुष्टि करते हुए कहा कि यह बरामदगी माओवादी फंडिंग नेटवर्क पर एक बड़ी चोट है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के पीछे विशेष खुफिया जानकारी थी और अभी इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम का स्रोत क्या था और इसके पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं।
रांची रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मनोज कोशिक ने इस सम्बन्ध में बताया कि सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि नक्सली हथियार और विस्फोटक खरीदने के लिए रुपये जमा कर रहे हैं। इसी सूचना पर चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कराईकेला थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 35 लाख रुपये बरामद किये गये हैं।

Share this:

Latest Updates