– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सुरक्षा में चूक: लोकसभा में चल रही कार्यवाही के बीच दर्शक दीर्घा से कूदे दो व्यक्ति, मचा बवाल, देखें वीडियो

Loksabha

Share this:

Two persons jumped from the audience gallery amid the ongoing proceedings in the Lok Sabha, creating ruckus, watch vide, Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, Loksabha, darshak dirgha, macha bawal : इन दिनों संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है। लोकसभा की कार्यवाही में बुधवार को उसे समय अपरातफरी मच गई, जब  दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोग नीचे कूद गए। इस घटना के बाद लोकसभा में शोरगुल होने लगा। लोग इधर से उधर दौड़ने लगे। कुछ लोग नीचे कूदे लोगों को दबोचने के लिए दौड़ने लगे। इसके बाद स्मोक कैंडल जलाई गई। इसके बाद पूरी लोकसभा में धुंआ-धुआं नजर आने लगा। इसके बाद स्मोक कैंडल जलने लगा। अनहोनी की आशंका से सांसदों में भय व्याप्त हो गया। इस घटना के उपरांत लोकसभा की कार्यवाही तुरंत स्थगित कर दी गई। इस घटना पर विपक्षी सांसदों ने सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है।

दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था

मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ सांसदों ने कहा कि दोनों युवकों के पास टियर गैस कनस्तर था। हालांकि, इन दोनों को सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों सौंप दिया। इस बीच लोकसभा की कार्यवाही  2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। बता दें कि शून्यकाल में भाजपा सांसद खरगेन मुर्मू बोल रहे थे तभी ये घटना घटी।

मैसूर के BJP सांसद के नाम पर आए थे विजिटर्स

सूत्रों के अनुसार दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे। इनमें एक का नाम सागर है। दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर लोकसभा की कार्यवाही देखने आए थे। सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे। इधर, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर चौधरी ने बताया कि अचानक दो लोग ऊपर से नीचे कूद गए। अजीब सा डरावना माहौल बन गया था। उन्हें सांसदों ने ही पकड़कर सुरक्षा कर्मियों के हवाले किया। यह बहुत चिंता की बात है. उनके हाथ में धुएं का कनस्तर था।

यह ट्रेबल अनुभव था : सुदीप बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बनर्जी ने कहा कि यह ट्रेबल अनुभव था। दो लोग अचानक सांसदों के बीच कुर्सी पर कूद गए। वे लगातार आगे बढ़ते जा रहे थे। उनके हाथ में धुएं की मशाल दिख रही थी। हम सभी लोग सहम गए थे। वे लगातार आगे बढ़ रहे थे। बाद में सांसदों ने उन्हें पकड़कर सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates