Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने युवक को दबोचा

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने युवक को दबोचा

New Delhi News: संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश हुई। सुरक्षाकर्मियों ने संसद भवन की सीमा दीवार के पास शुक्रवार सुबह करीब 5.50 बजे अंदर घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़ा।
नयी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि पकड़े गये युवक की पहचान राम (20) के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। वह अपना नाम भी सही तरह से बता नहीं पा रहा है। वहीं, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले 13 दिसम्बर 2023 को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का एक मामला सामने आया था। उस दौरान संसद की कार्यवाही के दौरान कुछ लड़के संसद भवन में घुस गये थे। सुरक्षा में इस बड़ी चूक को देखते हुए संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को दी गयी थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस इस जिम्मेदारी को सम्भाल रही थी।

Share this:

Latest Updates