Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देख तमाशा बाजार का : शेयर मार्केट धड़ाम, 5 लाख करोड़ से ज्यादा स्वाहा

देख तमाशा बाजार का : शेयर मार्केट धड़ाम, 5 लाख करोड़ से ज्यादा स्वाहा

New Delhi news :  शेयर मार्केट में सोमवार को बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा और निफ्टी 100 अंक से ज्यादा गिरा। इस गिरावट के कारण निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा स्वाहा हो गए। मार्केट में गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ रहा। इससे ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

सोमवार को सेंसेक्स 319.22 अंकों की गिरावट के साथ 77,186.74 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय इसमें 700 अंक से ज्यादा की गिरावट आ गई थी। वहीं निफ्टी 121.10 अंक गिरकर 23,361.05 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें दिन में 260 अंकों तक की गिरावट आ गई थी। सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी के शेयरों में आई।

सोना ऑलटाइम हाई: 10 ग्राम गोल्ड ₹82,704 पर पहुंचा

सोमवार को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 618 रुपए बढ़कर 82,704 रुपए हो गया है। इससे पहले सोना 82,086 रुपए पर था। 31 जनवरी को सोने ने 82,165 रुपए प्रति दस ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

चांदी के दाम में आज गिरावट रही। ये 220 रुपए सस्ती होकर 93,313 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी 93,533 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

Share this:

Latest Updates