Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाभी को घर में अकेला देख देवर ने किया दुष्कर्म, ड्यूटी से लौटे पति को जब बताया पूरा घटनाक्रम तो उसने मारपीट करने के बाद दे दिया तीन तलाक

भाभी को घर में अकेला देख देवर ने किया दुष्कर्म, ड्यूटी से लौटे पति को जब बताया पूरा घटनाक्रम तो उसने मारपीट करने के बाद दे दिया तीन तलाक

उत्तर प्रदेश के अंतर्गत मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर क्षेत्र निवासी विवाहित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके देवर ने घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ड्यूटी से लौटने के बाद जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने भोजपुर पुलिस को एफआईआर के आदेश दिए। इसके बाद सोमवार रात्रि में थाना पुलिस ने आरोपित पति और देवर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

एक साल पहले हुआ था महिला का निकाह

मुरादाबाद के थाना भोजपुर के गांव निवासी महिला का निकाह 19 मई 2021 को रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से देवर उसके ऊपर बुरी नजर रख रहा था। कई बार उसने महिला के साथ अश्लीलता की। शिकायत ससुराल वालों से की तो उसे गंभीरता से नहीं लिया।

पति ड्यूटी पर गए थे मौका देख देवर ने किया दुष्कर्म

पीड़िता की मानें तो चार जून को पति गन्ना मिल में ड्यूटी पर गया था। उसी दौरान देवर ने दुष्कर्म किया साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पति से इसकी शिकायत की। आरोप है कि पति ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय उसे ही भला-बुरा कहा। बाद में मारपीट कर तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश भोजपुर एसओ को दिए। जिसके बाद सोमवार रात्रि में भोजपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति और देवर के विरुद्ध मुकदमा पंतीकृत कर लिया।

Share this:

Latest Updates