Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

24 साल बाद बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सोहेल खान को तलाक देने के लिए सीमा खान ने दाखिल की अर्जी, अपने सरनेम पर लिया बड़ा फैसला 

24 साल बाद बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सोहेल खान को तलाक देने के लिए सीमा खान ने दाखिल की अर्जी, अपने सरनेम पर लिया बड़ा फैसला 

बॉलीवुड एक्टर वह डायरेक्ट सोहेल खान और सीमा खान के तलाक की खबर ने पिछले हफ्ते सबको हैरानी में डाल दिया था। इस युगल जोड़ी ने शादी के 24 साल बाद तलाक के लिए अर्जी डाली है। इनके दो बच्चे भी हैं। अर्जी दाखिल करने के एक सप्ताह बाद शुक्रवार को सीमा ने अपने नाम से ‘खान’ टाइटल को हटा दिया है। सीमा अब अपने पुराने नाम और सरनेम पर वापस लौट आईं हैं। अब सीमा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सीमा किरण सजदेह नाम लिख दिया है। पिछले शुक्रवार को इस जोड़े को मुंबई के फैमिली कोर्ट में अलग-अलग जाते देखा गया था। हालांकि सोहेल और सीमा दोनों ने ही अभी तक अपने तलाक को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 सोहेल और सीमा रह रहे थे अलग-अलग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीमा और सोहेल खान पिछले काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे। अब दोनों ने मुंबई के फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दे दी। गौरतलब है कि पहली बार सोहेल और सीमा फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के सेट पर एक-दूसरे से मिले थे और पहली ही नजर में प्यार हो गया था। उस समय दौरान सीमा दिल्ली से मुंबई नई-नई आई थीं। वह फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती थीं। हालांकि सीमा का परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था। इसीलिए सोहेल और सीमा ने वर्ष 1998 में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। सोहेल और सीमा की शादी के दो साल बाद यानी साल 2000 में सीमा ने सोहेल के पहले बच्चे निर्वाण को जन्म दिया। इसके बाद जून 2011 में, सोहेल और सीमा ने सरोगेसी के जरिए अपने दूसरे बेटे योहान का स्वागत किया। 

सीमा ने पहले ही कर दिया था अलग रहने का इशारा

वर्ष 2020 में वेब शो ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ पर सीमा ने अलग रहने का इशारा कर दिया था, क्योंकि उनके बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। इस शो में सीमा ने अपने और सोहेल के संबंध पर बातचीत करते हुए कहा था कि जब आप बड़े होते हैं तो ऐसा कभी-कभी होता है। आपका संबंध अलग-अलग दिशाओं में चला जाता है। मैं इसके लिए कोई माफी नहीं मांगती, क्योंकि हम खुश हैं और हमारे बच्चे भी खुश हैं। सोहेल और मैं ट्रेडिशनल शादी में नहीं हैं, पर हम एक परिवार हैं। आपको बता दें कि ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के सीजन -2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट कन्फर्म नहीं हुई है।

Share this:

Latest Updates