Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एनडीए की अहम बैठक में पीएम मोदी समेत दिग्गज नेता हुए शामिल

एनडीए की अहम बैठक में पीएम मोदी समेत दिग्गज नेता हुए शामिल

राज्यों के बीच समन्वय, सुशासन और आगामी रणनीति पर चर्चा

New Delhi : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की एक दिवसीय महत्त्वपूर्ण बैठक रविवार को नयी दिल्ली में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्रियों की उपस्थिति रही। बैठक का उद्देश्य एनडीए शासित राज्यों के बीच सामंजस्य और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना था।


बैठक में करीब 20 मुख्यमंत्री और 18 उप मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इनमें महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव, ओडिशा के मोहन चरण माझी, बिहार के नीतीश कुमार और नागालैंड के नेफ्यू रियो जैसे प्रमुख चेहरे शामिल रहे।


इस बैठक में ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ की सफलता पर प्रधानमंत्री और सशस्त्र बलों को बधाई देनेवाला प्रस्ताव पारित किया गया। अगली जनगणना में जाति आधारित आंकड़ों के संग्रह की केन्द्र सरकार की योजना की सराहना की गयी। मोदी सरकार 3.0 के पहले कार्यकाल की वर्षगांठ को लेकर योजनाओं पर विचार किया गया। सुशासन की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया गया। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी-अपनी शासन सम्बन्धी पहल और उपलब्धियां प्रस्तुत कीं। इसी के साथ 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गयी।


भाजपा नेता विनय सहस्रबुद्धे ने बताया कि बैठक में नीतिगत समन्वय, सुशासन, और राष्ट्रीय महत्त्व के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर ठोस चर्चा हुई। यह सम्मेलन एनडीए की एकजुटता और भविष्य की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Share this:

Latest Updates