Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में सात उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार जब्त

मणिपुर में सात उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार जब्त


Imphal News: मणिपुर में सुरक्षा बलों का अवैध हथियारों और उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। पश्चिम इंफाल और काकचिंग जिले के विभिन्न स्थानों पर अभियान चला कर पुलिस ने भारी मात्रा में अत्याधुनिक अवैध हथियार जब्त किया है। साथ ही, सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार पश्चिम इंफाल जिले के कंचीपुर में अभियान चला कर पुलिस ने दो पीएलए उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुवाम चित्तरंजन सिंह उर्फ थौबा और एल जॉय चंद्र मेतेई उर्फ आबुंग के रूप में पहचान की गयी है। धन उगाही से सम्बन्धित गिरफ्तार दोनों उग्रवादियों से 5 राउंड गोलियों के साथ 3 मैगजीन, एक 9 एमएम कार्बाइन मशीन गन, एके राइफल की 24 सक्रिय गोलियां, एक पॉइंट 303 एलएमजी मैगजीन सहित विभिन्न घातक हथियारों के भारी मात्रा में गोलियां, 5 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन और नकद धन बरामद किये गये हैं।
इसी तरह एक अन्य अभियान में पश्चिम इंफाल जिले के काइरांग सिंगार से 2 केसीपी, काकचिंग जिले के तेजपुर से 2 केवाईकेएल और काइरेंगई बाजार से प्रतिबंधित संगठन प्रिपाक के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान थोंजाम दिया सिंह, सिंगाबाम सिंह, नंगथामबाम रवीन्द्र सिंह के रूप में की गयी है। उनके कब्जे से एक 7.62 मेई स्नाइपर राइफल, 2 मैगजीन के साथ एक 9 एमएम की पिस्तौल, एक बाइक के साथ काफी मात्रा में गोली बरामद की गयी है। अन्य दो उग्रवादियों की पहचान खुमुकचाम अमुथै मेतेई और मायांगलमबाम प्रेमचंद मेतेई के रूप में की गयी है। उनसे कई मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

Share this:

Latest Updates