Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sever Fire : आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर सीएनजी के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां…

Sever Fire : आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर सीएनजी के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां…

Bihar Breaking News, Bhojpur, Ara-Buxar Road, Severe Fire In CNG Warehouse : बिहार के भोजपुर जिले से शुक्रवार की शाम को अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। यहां आरा–बक्सर मुख्य मार्ग स्थित CNG के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। घटना बिहियां थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि इसका धुआं काफी दूर से दिख रहा था। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अभी तक किसी तरह की जनहानी की जानकारी नहीं है। CNG वेयरहाउस में मजदूर समेत कर्मचारी भी मौजूद थे, लेकिन अभी तक कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

एक चिंगारी बन गई इतनी भयंकर आग का कारण 

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईटेंशन बिजली तार से चिंगारी निकली, जिससे वेयरहाउस में इतनी भयंकर आग लगी है। वेयरहाउस में प्लास्टिक के पाइप सहित अन्य सामग्री रखी थी, जो जलकर पूरी तरह राख हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 60 से 70 लाख से अधिक का सामान जल गया है।

Share this:

Latest Updates