Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : … और देखते ही सड़क पर खड़े कंटेनर में जा घुसी हाई स्पीड स्कॉर्पियो, 7 लोगों की गई जान

Severe Accident : … और देखते ही सड़क पर खड़े कंटेनर में जा घुसी हाई स्पीड स्कॉर्पियो, 7 लोगों की गई जान

Bihar Update, Sasaram, Severe Road Accident, 7 People Died 4 Injured : बुधवार की सुबह-सुबह बिहार के सासाराम से अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रांची से आ रही हाई स्पीड स्कॉर्पियो ने खड़ी कंटेनर में टक्कर मार दी। इस कारण घटनास्थल पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी की कंटेनर में घुस गई स्कॉर्पियो

बताया जाता है कि सभी मृतक चेनारी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। मरने वाले लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं। शहर के शिवसागर थाना इलाके में नेशनल हाईवे नंबर दो पर यह हादसा हुआ। यहां अहले सुबह करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाइईवे पर खड़ी कंटेनर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।

Share this:

Latest Updates