Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe accident: … और इस तरह लोगों को रौंदते हुए होटल में घुसा हाइवा, 5 की गई जान, 12 से अधिक जख्मी

Severe accident: … और इस तरह लोगों को रौंदते हुए होटल में घुसा हाइवा, 5 की गई जान, 12 से अधिक जख्मी

Bihar News : वैशाली में 3 अगस्त को भीषण सड़क हादसे की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अनियंत्रित हाइवा लोगों को रौंदते हुए होटल में जा घुसा। हादसे में 5 लोगों की जान जाने की बात कही जा रही है। 12 से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक की है। हादसे के बाद महुआ ताजपुर SH 49 पर हादसे के बाद मौके अफरा-तफरी मच गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी है।

घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज गति से आ रहा अनियंत्रित हाइवा दो ई-रिक्शा और ऑटो को रौंदकर सड़क किनारे स्थित लाइन होटल में जा घुसा। इससे होटल में खाना खा रहे करीब 16 लोग चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने फौरन घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात  में जुट गई है। गुस्साए लोगों ने पुलिस से भी नोकझोंक की। लोगों की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगा। मृतकों की संख्या को लेकर पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates