Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : हाई स्पीड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, महिला और बच्चा समेत 6 लोगों की गई जान

Severe Accident : हाई स्पीड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, महिला और बच्चा समेत 6 लोगों की गई जान

Chhattisgarh News Update, Baloda Bazar , Road Accident, 6 Died : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से सोमवार को अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। यहां के पलारी थाना इलाके में गोदा पुल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे और महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। घायलों के इलाज और मदद के लिए भी प्रशासन को निर्देश दिया गया है।

 पुलिस ने शवों को पिकअप से बाहर निकाला, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बलौदा बाजार एसएसपी दीपक झा ने बताया कि दो दर्जन से अधिक लोगों को पिकअप गाड़ी लेकर जा रही थी। इसी दौरान गोदा पुल के पास के पास ट्रक ने पिकअप गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। मदद के लिए स्थानीय लोग मौके पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और शवों और घायलों को निकल कर अस्पताल पहुंचाया।

Share this:

Latest Updates