Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP : तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन से टकराई, एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने मौके पर ही तोड़ा दम, 2 जख्मी

UP : तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन से टकराई, एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने मौके पर ही तोड़ा दम, 2 जख्मी

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 7 मई को तड़के हुए हादसे में एक परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है। मृतकों में बुजुर्ग दंपती, उनके दो बेटे, दोनों की पत्नियां और 6 साल का पोता है। बुजुर्ग दंपती का एक बेटा और 3 साल का एक पोता गंभीर है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में परिवार के 9 लोग सवार थे।

शादी में शामिल होकर लौट रहे थे

सभी हरदोई के संडीला इलाके के रहने वाले थे। अभी नोएडा के सदकपुर इलाके में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी शादी में शामिल होने के लिए हरदोई आए थे, यहां से वापस जाते समय हादसा हुआ। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। पुलिस को आशंका है कि झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से चल रही वैगन आर गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। पुलिस जब पहुंची तो मौके पर और कोई दूसरा वाहन नहीं था। हादसा नौहझील क्षेत्र में हुआ है।

देर तक कार में ही तड़पते रहे घायल

पुलिस ने बताया कि सुबह एक वाहन चालक ने डायल-112 को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को क्षतिग्रस्त कार से निकाला। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पिचक गया था। ऐसे में कटर से कार को काटकर घायलों को निकाला गया। इस मशक्कत में काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे। पुलिस सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा है। पुलिस ने बताया कि कार का नंबर UP 16 DB 9872 है।

Share this:

Latest Updates